हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के पोषण यु्क्त खाद्य पदार्थों(Immunity Booster Foods) का सेवन करते हैं। ये न सिर्फ बीमारियों से कोसों दूर रखने में सहायक होते हैं साथ ही हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। कोरोना जैसी बीमारी के समय में खुद के स्वस्थ रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस समय प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, जिंक और विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन दैनिक रूप से करना चाहिए।
इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक तौर पर सर्वगुण सम्पन्न हैं। इस समय इनका सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकता है।
IMMUNITY BOOSTER FOODS | इन 4 चीजों को खाएं, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
शहद | HONEY (Immunity Booster Foods)
विशेषज्ञों के अनुसार शहद की तासीर काफी गर्म होती है। यही कारण है कि लगभग हर होम्योपैथी के चिकित्सक इसके सेवन की सलाह देते हैं इसमें पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स वह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। यह सर्दी जुकाम से बचाने के साथ-साथ गले की खराश आदि दूर करने में भी लाभकारी है।

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कुदरती रूप से गर्म करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण से भी बचाने में सहायक होते हैं।
अदरक | GINGER (Immunity Booster in Hindi)
जाड़े के मौसम में अदरक वाली चाय का कहना ही क्या। विशेषज्ञों का कहना है कि अदरक में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है। यही कारण है कि यह शरीर को न केवल अंदर से गर्म रखने में मदद करती है बल्कि हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार भी अच्छी तरह से होता है।

अदरक को भोजन के रूप में किसी न किसी रूप में शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है।
और पढ़े :- हलासन क्या है ?
तुलसी | HOLY BASIL (Immunity Booster Foods in Hindi)
यह शरीर की विभिन्न प्रकार के संक्रमण से रक्षा करती है। इसके साथ ही यह ह्रदय, लीवर, किडनी व त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसमें विटामिन सी और जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल व एंटी फंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। तुलसी शरीर को विभिन्न प्रकार के दर्द से भी राहत दिलाती है।

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ना केवल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को दिमागी तौर पर भी पोषण देने में मदद करते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल को सही रखने में मदद करती है।
गुड़ | JAGGERY (Immunity Booster Foods for Kids)
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद खनिज तत्व जैसे जिंक व सेलेनियम शरीर की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते हैं। गौरतलब है कि फ्री रेडिकल्स त्वचा पर उम्र के असर को बढ़ाते हैं। यह रक्त को साफ करने में मदद करता है। कारण, इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है।

इसमें फोलेट, पोटैशियम, सोडियम आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व रक्त की कमी को दूर करने व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्रतिदिन हल्दी वाले दूध के साथ थोड़े से गुड़ का सेवन किया जाए तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियां मजबूत होती हैं।