लहसुन खाये और बढ़ाये यादाश्त के साथ इम्युनिटी | Immunity Booster Garlic Benefits in Hindi

कोरोना काल में निरोग रहना बेहद जरूरी है ताकि संक्रमण गंभीर ना हो। ऐसे में Immunity Booster Garlic की कुछ कलियां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कई खतरनाक बीमारियों से बचाती हैं। कानपुर के पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ निरंकार गोयल कहते हैं, लहसुन में एलिकील नाम का औषधीय तत्व पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी वायरल है। कोरोना काल में संक्रमित होने से बचने को अदरक के रस के साथ लहसुन और शहद का सेवन कर सकते।

इस लेख में लहसुन से रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाने के तरीको और khali pet lahsun khane ke fayde के बारे में बताया गया है। साथ में ही एक वीडियो भी साझा किया गया है जिसे देखना न भूले।

और पढ़े :- प्रतिरोधक छमता बढ़ाने वाले आहार

Immunity Booster Garlic इन बीमारियों में है रामबाण 

  • स्वास रोग- एक कली गर्म करके नमक के साथ सेवन करने से लाभ होता है। तीन कलियां दूध में पकाकर सेवन करने से फायदा मिलता है।
  • ह्रदय रोग- सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है इससे दिल सेहतमंद बन बना रहता है।
  • पेट रोग- लहसुन, सेंधा नमक, देसी घी, भुनी हींग का अदरक के रस के साथ सेवन करना लाभदाई है।
  • एसिडिटी- भोजन के पहले निवाले के साथ 1-2 लहसुन कली, थोड़े घी में काली मिर्च और सेंधा नमक के साथ ले।
  • दांत रोग- एक कली पीसकर दांत में दर्द की जगह लगा दे। थोड़ी सी झनझनाहट के बाद आराम मिलता है।
  • ब्लड शुगर- रोजाना सेवन ब्लड शुगर के लिए Garlic Benefits है। मधुमेह के कारण होने वाले दूसरे लोगों में से लड़ने में मददगार है। रक्त प्रवाह ठीक करता है।

Immunity Booster Garlic की यह है खासियत

लहसुन की एक कली में 4 कैलोरी और भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट होता है।
विटामिन सी, ए और बी के साथ मैग्निशियम, कैलशियम, जिंक, सेलेनियम होता है।

कच्चा लहसुन खाने के फ़ायदे – Kacha Lahsun Khane ke Fayde

जैसा की आप जानते है की लगभग हर किचन लहसुन का प्रयोग खाने का स्‍वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ लोग कई तरह के स्वस्थ्य सम्बन्धी फायदे पाने के लिए लहसुन को कच्‍चा भी खाते हैं।

कच्चे लहसुन में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और मैग्‍नींज आदि जैसे पोषक तत्‍व भरपूर मात्रा में होते हैं। क्‍या आप जानते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 1 कली खाने से आपको हेल्‍थ से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं।

  • सुबह उठकर 2-3 कली लहसुन खा ले। चाहे तो भून कर खाएं।
    तासीर ज्यादा गर्म लगे तो रात को पानी में भिगो दें और सुबह सेवन करें।
  • रोज लहसुन की 1 कली के खाने से गैस्ट्रिक जूस के पीएच में सुधार होता है और इससे पाचन क्रिया अच्छी बनी रहती है।
  • कई अध्ययनों से पता चला है कि कच्चा लहसुन सूजन को कम करने और इम्‍यून फंक्‍शन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की सामग्री और एलिसिन सल्फर जैसे यौगिकों के कारण हो सकते है।
  • नियमित रूप से कच्चा लहसुन खाने से सामान्य सर्दी, फ्लू, पेट का संक्रमण, श्वसन संक्रमण और यूटीआई को रोकने में मदद मिलती है।
Immunity Booster Garlic

वैसे कच्चा लहसुन ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। लेकिन अगर आपको कच्चा लहसुन खाने में दिक्कत है तो Lahsun ki Chatni ट्राई कर सकते हैं। जिसकी रेसिपी निचे बताई गई है।

  • सामग्री
  • 1 टमाटर
  • 4 कली लहसुन
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 चुटकी चीनी (ऐच्छिक)

Lahsun ki Chatni बनाने की विधि

टमाटर, लहसुन और मिर्च को गैस पर हल्का भून लें। छिलका उतारकर इसमें थोड़ा सरसों का तेल, नमक और चीनी मिलाकर ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें। इसे आप आलू के पराठे, खिचड़ी, दाल-चावल, डोसा, पोहा, पास्ता या उपमा किसी के साथ भी खा सकते हैं।(1)

कच्चा लहसुन खाने के फ़ायदे और नुकसान – Garlic Benefits in Hindi

Garlic Benefits in Hindi

Leave a Comment