[मयूरासन क्या है, मयूरासन करने का तरीका, मयूरासन के फायदे [ Mayurasana Steps and Benefits in Hindi, Peacock pose Benefits in hindi, Precautions ]
इस लेख में हम विस्तार से मयूरासन क्या है, करने का तरीका, फायदे और सावधानियों के बारे में जानेंगे। और हां मयूरासन से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया गया है जिसे देखना ना भूलें।
मयूरासन क्या है – What is Mayurasana in Hindi ?
मयूरासन (Mayurasan ) संस्कृत भाषा से लिया गया है यह दो शब्दों से मिलकर बना है “मयूर और आसन”। जहां मयूर शब्द का अर्थ ‘मोर’ है और आसन शब्द का अर्थ ‘बैठने का तरीका’ होता है। इस स्थिति में पूरा शरीर मोर के जैसे दिखाई देता है इसलिए इसका नाम मयूरासन है। इसे अंग्रेजी में पीकॉक पॉज (Peacock Pose) कहते है ।
योग की कई मुद्राओं में मयूरासन को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मयूरासन शरीर की लगभग सभी बीमारियों को दूर करता है और पेट से सम्बंधित समस्या से छुटकारा दिलाकर पाचन शक्ति स्ट्रांग करता है। यह एक एडवांस पोज है इसलिए शुरुआत में करने पर कठिनाई होती है । लेकिन नियमित अभ्यास करने से आप कुछ ही दिनों में इसे करने में निपुण हो जाएंगे।
और भी पढ़े :- पद्मासन(Louts Pose) करने का सही तरीका

मयूरासन करने का सही तरीका – Mayurasana Karne Ka Sahi Tarika
मयूरासन(Mayurasana) करने की विधि विस्तार पूर्वक दी गई है जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ें..
- सबसे पहले आप योगा मैट या चटाई बिछाकर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- हाथ को जमीन पर रखे हैं जहां आप की अंगुलियों की दिशा आपके पैर की तरफ होगी।
- अब अपने घुटने के बीच दोनों हाथों को रखिए।
- फिर हाथ की कहानियों को पेट पर इस प्रकार रखें कि नाभि के बाएं और दाएं सेट हो जाए।
- इसके बाद अपने दोनों पैरों को पीछे की तरफ फैला लें।
- अब अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाना है। आपके दोनों हाथों पर ही शरीर का पूरा वजन होगा।
- संतुलन बनाकर अपना शरीर बिल्कुल सीधा रखें जिससे शरीर हवा में हो जाए।
- आपके सिर से लेकर पैर तक पूरा शरीर समानांतर रहेगा।
- अपनी क्षमता अनुसार इस मुद्रा में कुछ देर तक बने रहे।
- पुनः प्रारंभिक स्थिति में आने के लिए पैरों को नीचे लाएं।
- इस आसन को तीन से चार बार करने की कोशिश करें फिर निपुण हो जाने पर अवधि(Timing) बढ़ा सकते हैं।
और भी पढ़े :- शीर्षासन(Head Stand) करने का बेहतरीन तरीका
मयूरासन का आसान तरीका | Mayurasana Easy Stesp In Hindi (Peacock Pose)
चुकीं यह एक एडवांस पोज तो सभी इसे शुरुआत में नहीं कर सकते। इसके लिए इसका अभ्यास करते समय आप अपना पैर जमीन पर ही टिका कर रखें, बाकी प्रक्रिया वैसे ही रहेगी। इस प्रकार की प्रक्रिया को हम हंसासन के नाम से भी जानते हैं। निचे वीडियो में कुछ टिप्स दिए गए है, जिन्हे अपनाकर आप मयूरासन(Mayurasana) कुछ ही दिन में कर पाएंगे।

मयूरासन के फायदे – Mayurasana Benefits In Hindi
मयूरासन ( Mayurasana Benefits In Hindi ) के लाभ इस प्रकार है..
- मयूरासन के अभ्यास से पेट की समस्या समाप्त होती है, और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
- मधुमेह में लाभकारी है रोज अभ्यास करने पर मधुमेह नहीं होता है।
- सभी अंगों में रक्त प्रवाह तेज हो जाता है यानी रक्त परिसंचरण तंत्र प्रणाली सही होती है।
- इस योगासन के नित्य अभ्यास से गुर्दे, अमाशय, अग्नाशय की कार्य शक्ति में वृद्धि होती है।
- आंखों से संबंधित समस्या होने पर मयूर आसन का अभ्यास करना चाहिए।
- यह योगासन हाथों और भुजाओं को मजबूत बनाता है।
- यौन रोग से संबंधित समस्या में लाभकारी है। प्रजनन क्षमता की कमी होने पर यह योग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
- नियमित रूप से इसका अभ्यास करने पर आंतरिक शरीर के साथ-साथ बाहरी शरीर को भी दुरुस्त रखता है।
- मानसिक व शारीरिक संतुलन का विकास होता है। पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं।
- एकाग्रता और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
और भी पढ़े :- गोमुखासन के फायदे
मयूरासन करते समय सावधानियां – Mayurasana Me Kya Savdhani Barte?
उच्च रक्तचाप या हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।(1)
अल्सर और हर्निया होने पर इस योगासन का अभ्यास ना करें।
इसका अभ्यास करते वक्त पेट खाली होना चाहिए।
हाथों और कंधों में किसी प्रकार की समस्या होने पर योग चिकित्सक के परामर्श के बाद ही शुरू करें।
महिलाओं के लिए मयूरासन वर्जित है क्योंकि कोहनियों का सीधा दबाव उनके बच्चेदानी पर पड़ता है।
और भी पढ़े :- सिंहासन के 10 फायदे
मयूरासन का वीडियो – Mayurasana Video Steps in Hindi
मयूरासन करने के लिए वीडियो का सहारा ले। यहाँ इस वीडियो में मयूरासन करने का आसान तरीका बताया गया है।
Peacock Pose / Mayurasana yoga