पानी पिने के फायदे और नुकसान | Pani Pine Ke Fayde in Hindi

पानी पीने के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यहां कुछ Pani Pine Ke Fayde हिंदी में बताए गए हैं:-

पानी शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व है और यह शरीर के कुल भार का लगभग 60 फ़ीसदी होता है। शरीर के प्रत्येक तंत्र की कार्यप्रणाली पानी पर निर्भर रहती है। कान, नाक और गले के उत्तकों को पर्याप्त नमी पानी से ही मिलता है। पानी शारीरिक तापमान और क्रियाओं को संतुलित रखने के साथ शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर पोषक तत्व व ऑक्सीजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपने तो हर किसी से कहते हुए सुना होगा कि पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पानी पीने से सिर्फ प्यार से नहीं बुझती बल्कि ये कई बीमारियों से बचाता भी है। फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीने का फायदा तभी मिलता है जब पानी पीने के समय को भी फॉलो किया जाए।

हमारे शरीर में तकरीबन 70% तक पानी ही होता है जिसकी वजह से हम लंबे समय तक स्वस्थ रहने में कामयाब हो पाते हैं। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि पानी आप को स्वस्थ रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। तो आइए जानते हैं कि पानी पीने के और कौन-कौन से फायदे(Pani Pine Ke Fayde) हैं।

पानी पीने के फायदे – Benefits of Drinking Water in Hindi

वजन कम करने में मददगार है पानी

अगर एक्सपर्ट की मानें तो वजन या मोटापा कम करने के लिए पानी बहुत ही फायदेमंद जरिया है। पानी पीने और वजन कम करने का मुख्य कारण यह है कि पानी में वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्रोल तीनों नहीं होता है। साथ ही या प्राकृतिक रूप से भूख को कम करने का काम करता है। वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह उठकर तीन गिलास गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करने का काम करता है जिसकी मदद से वजन भी कम होने लगता है।

कई शोधों से यह पता चला है कि कम मात्रा में पानी पीने से वसा शरीर में इकट्ठा हो जाती है। इसलिए अतिरिक्त वसा को कम करना है तो ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। पर, इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में ही अधिक मात्रा में पानी ना पिए, इसे वाटर इंटॉक्सिकेशन होने की आशंका रहती है, और साथ ही किडनी पर भी दबाव बढ़ेगा। इसलिए थोड़ी थोड़ी मात्रा में ही पानी पिएं।

और भी पढ़े – हरी साग के अद्भुत फायदे 

ऊर्जा के स्तर को बनाए रखना

कोशिकाओं के अंदर और बाहर पानी का प्रवाह ऊर्जा उत्पन्न करता है। यह ऊर्जा के दूसरे रासायनिक स्रोतों के साथ शरीर में एकत्र हो जाती है। यदि शरीर में पानी की कमी होगी तो उत्तक सूखने लगेंगे और शरीर की वास्तविक रासायनिक गतिविधियां घट जाएंगी। इससे वसा को जलाने और शारीरिक कार्य करने के लिए ऊर्जा नहीं मिलेगी।

विषैले पदार्थों को निकालता है

पानी शरीर के सिस्टम को साफ करने का काम करता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए लाभदायक रहता है। शरीर से व्यर्थ पदार्थ पसीने और मल मूत्र के द्वारा बाहर निकलते हैं। लेकिन इसके लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए। पानी की कमी से किडनी प्रभावशाली ढंग से अपना कार्य नहीं कर पाती है। शरीर में विषैले पदार्थ एकत्र होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

त्वचा को निखारने के लिए है फायदेमंद

रोज सही मात्रा में पानी पीने से त्वचा में पर्याप्त नमी बनी रहती है और उसकी चमक बरकरार रहती है। जो लोग हमेशा कम पानी पिया करते हैं हम लोगों को त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण उनके चेहरे और त्वचा पर झुर्रियां भी दिखने लगती हैं। इसलिए ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए जिससे त्वचा में नमी बनी रहे साथ ही चेहरे पर ग्लो बना रहे।

त्वचा को मॉइस्चर और कोशिकाओं को पोषण देने के लिए पानी बेहद जरूरी होता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को दुरुस्त कर त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है जिसे एजिंग और रिंकल दूर होते हैं। वैसे तो त्वचा की खूबसूरती में खानपान, मौसम और आनुवंशिकता जैसे कारकों की भी भूमिका होती है लेकिन पानी सबसे महत्वपूर्ण तत्व है।

और भी पढ़े – इम्युनिटी को मजबूत कैसे बनाये ?

पाचन तंत्र रहे स्वस्थ

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके द्वारा पाचन मार्ग में भोजन का प्रवाह बिना किसी रूकावट के होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता है तो बड़ी आंत में पानी का स्तर कम हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

Pani Pine Ke Fayde
Pani Pine Ke Fayde in Hindi

आपने कई लोगों को देखा होगा कि वह सुबह की शुरुआत में गुनगुने पानी के साथ करते हैं। क्योंकि उन लोगों को इस बात का पता है कि पानी पीने से पेट की समस्याएं हमेशा के लिए दूर रहती हैं। पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए सुबह सुबह 3 ग्लास गुनगुने पानी का सेवन करना ही चाहिए। शरीर में पानी की कमी से कोलोन सूखने लगते हैं जिस वजह से शरीर में गंदगी जमने लगती है और यही कई बीमारियों का कारण भी बनता है।

शरीर का तापमान रखे नियंत्रित

पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है और ठंडक प्रदान करता है। यदि पसीना नहीं निकलेगा तो शरीर का तापमान बढ़ जाएगा साथ ही थकान भी महसूस होगी। पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। वैसे तो छाछ, नारियल पानी, दूध आदि शरीर में जल के स्तर को बनाए रखते हैं लेकिन पानी सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं होती है।

हर रोज कितना पानी पिएं – Ek Din Me Kitna Pani Pina Chahiye

एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। हम जितना अधिक पानी पीते हैं शरीर उतना ही डि-टॉक्सिफाई होता है। आप पानी किसी भी रूप में पी सकते हैं चाहे वह नारियल पानी हो, जूस हो, सूप हो या ग्रीन टी हो। बाजार में बिकने वाली कोक और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। अगर आपने जंक फूड खाया है तो खूब पानी पिए। इससे जंक फूड मैं मौजूद विषैले तत्व पानी के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

Note – यह सही बात है कि शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए रोज 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन इसको लेकर कोई ठोस शोध मौजूद नहीं है। कभी किसी वैज्ञानिक ने इसे लेकर कोई दावा नहीं किया। 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए यह आपके शरीर, आपकी उम्र और आपके कामकाज और जीवनशैली पर निर्भर करता है। कई लोगों के लिए 8 से 10 ग्लास पानी भी दिन भर में कम पड़ जाते हैं। इसलिए जानकार और हेल्थ एक्सपर्ट यही सलाह देते हैं कि शरीर जितना पानी मांगे, उसे उतना ही देना चाहिए।

पानी पिने का सही समय – Pani Pine ka Sahi Samay

सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से(Basi Muh Pani Pine Ke Fayde)

सुबह उठते ही गुनगुने पानी से अपने दिन की शुरुआत करना चाहिए। ध्यान रहे, उठते ही 3 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह 3 गिलास पानी आपके हाजमे को दुरुस्त और शरीर को दिन भर एक्टिव बनाए रखेगा। जिससे वजन भी तेजी से घटता है और स्किन पर ग्लो भी आने लगता है।

नहाने के बाद एक गिलास पानी(Nahane ke Pahle Pani Pine Ke Fayde)

सुबह में नहाने के बाद आपको एक गिलास पानी और पीना है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस समय पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। आपका ब्लड सरकुलेशन अच्छा बना रहेगा जिससे आपका एनर्जी लेवल भी हमेशा बना रहेगा।

खाना खाने से 1 घंटे पहले दो गिलास पानी(Khane Se Pahle Pani Pine Ke Fayde)

जब आप दोपहर में खाना खाने जाएं तो 1 घंटे पहले दो गिलास पानी जरूर पिएं। जिससे आप ओवर ईटिंग से बचेंगे। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहेगी और पेट संबंधी रोग नहीं होंगे।

सोने से पहले एक गिलास पानी(Sone Se Pahle Pani Pine Ke Fayde)

जब भी आप रात में सोने जाएं तो उससे पहले एक गिलास पानी पीने की आदत जरूर डालें। इससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा और हार्ट अटैक की आशंका 99 फीसदी तक कम हो जाएगी। क्योंकि समय समय पर पानी पीते रहने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है और ब्लड सरकुलेशन भी सामान्य रहता है। इसलिए शरीर के आंतरिक अंग भी आराम से काम करते हैं। लीवर को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती और ना ही दिल को ब्लड सरकुलेशन करने में।(Pani Pine Ke Fayde)

और भी पढ़े – गूलर के है अनेक फायदे 

पानी कब न पिएँ? – Pani Kab Nahi Pina Chahiye

इसमें कोई शक नहीं है कि पानी पीने के कई अहम फायदे(Pani Pine Ke Fayde) हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन या गलत समय पर पानी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि गलत समय पर पानी पीने से आपको क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

  • कभी खड़े होकर पानी ना पिएं, इससे आपके जॉइंट्स कमजोर होते हैं।
  • खाना खाने के बीच में या तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना पचाने में सहायक गैस्ट्रिक जूस हल्के हो जाते हैं, जिससे खाना अच्छे से नहीं पचता है। बेहतर होगा कि खाना खाने की कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पिया जाए।
  • व्यायाम करने के तुरंत बाद या धूप में घूम कर आने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
  • गरम भोजन फल जैसे ककड़ी खीरा तरबूज खरबूजा और मेवे खाने के तुरंत बाद पानी ना पिएं।
  • सेक्स करने के तुरंत बाद पानी पीना वर्जित है।
  • चिकनाहट व खट्टे पदार्थ खाने के बाद, चाय दूध पीने और ठंडी चीजें सेवन करने के बाद पानी पीना वर्जित है।

ज्‍यादा पानी पीने के नुकसान – Jyada Pani Pine Ke Fayde aur Nuksan

Jyada Pani Pine ke Fayde aur Nuksan

पानी हर इंसान के लिए जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं की एम्स के डॉक्टर अनुराग शाही के अनुसार ज्यादा मात्रा में पानी पीने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

  • अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर में नमक और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है जिसे वाटर इंटॉक्सिकेशन नामक बीमारी हो जाती है।
  • ज्यादा पानी पीने से पाचन क्रिया भी बिगड़ सकती है इससे खाना देरी से पचेगा। जिससे पेट से जुड़े रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • बुजुर्ग व्यक्ति के लिए ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि उन्हें बार बार बाथरूम जाना पड़ सकता है।
  • इसके अलावा ज्यादा मात्रा में पानी पीने से हाइपोनेट्रिमिया का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी होने पर शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है।(Benefits of Drinking Water)

Benefits of Drinking Water Video | Pani Pine Ke Fayde

Jyada Pani Pine Ke Fayde aur Nuksan | Pani Pine Ke Fayde

Leave a Comment