Pranayama

प्राणायाम (Pranayama ) को जानने व करने से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि प्राण क्या है? मानव देह की संरचना 5 तत्वों से हुई है। यह है- पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि, वायु। इन पांच तत्वों में वायु का विशेष महत्व है। इसी वायु के द्वारा शरीर का अस्तित्व है। यही वायु शरीर की त्रिदोषों में से एक है जो स्वास रूप से प्राण कही गई है। इस लेख में सभी Pranayama karne ka tarika और Pranayama ke Fayde के बारे में बताया गया है।

प्राणायाम क्या है? | Pranayama in Hindi

प्राणायाम मन के शोधन की क्रिया है। प्राणायाम के द्वारा स्वास प्रस्वास की क्रिया पर नियंत्रण किया जा सकता है। यह दो शब्दों के योग से बना है प्राण + आयाम। जिसमे प्राण का अर्थ है शक्ति या बल देना। तथा आयाम का अर्थ उल्टा गमन होता है।